• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मैष शुभ अंक 8, शुभ रंग सफेद : कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक सहयोग से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। अटका धन मिल सकता है। कार्यभार की अधिकता तनाव का कारण बन सकती है। नरमी से काम लें।

वृष शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: कार्ययोजना में विस्तार की संभावना बनेगी। तालमेल की कमी से काम में देरी हो सकती है। घर की सुख-सुविधा एवं रखरखाव पर खर्च की रूपरेखा बनेगी। राजकीय मामले सुलझेंगे।

मिथुन शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा: अपनी चतुराई और बुद्धिमानी से अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। व्यापारिक लेन-देन में दूसरों पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

कर्क;शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे। धीरे-धीरे हालात अपने पक्ष में कर लेंगे। आय-व्यय में असंतुलन परेशानी में डाल सकता है। आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रह सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी: नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता से मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय से चल रहे विवादों के समाधान की उम्मीद है। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कन्या शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। भावनात्मक रिश्तों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। लोगों का साथ आपके कार्यकौशल में निखार ला सकता है। व्यापारिक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी।

तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : नौकरी में स्थायित्व एवं उन्नति के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में अत्यधिक विलंब से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते है। कार्यस्थल की अव्यवस्था के कारण परेशानी महसूस करेंगे।

वृश्चिक-शुभ अंक 9 शुभ रंग पीला सहकर्मी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी। अनचाहे व्यापारिक सौदे करने पड़ेंगे। उच्चाधिकारियों से कहासुनी का भय बना रहेगा। धैर्य बनाए रखें।

धनु-शुभ अंक 4 शुभ रंग गुलाबी : कार्यस्थल पर सामूहिक निर्णय लेने की आवश्यकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है। नए संपकों के प्रति सावधान रहें। लोग भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। लंबित मामले सुलझेंगे।

मकर शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। भय की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। विषम परिस्थितियों में परिवार का सहयोग संबल देगा। व्यक्तिगत कार्यों के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ेगी।

कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : सपने साकार करने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अनुकूल अवसरों की तलाश रहेगी। व्यापारिक गतिरोध दूर होने के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर अपेक्षित सुविधा नहीं मिलने का मलाल रहेगा।

मीन शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : व्याप्रिक दृष्टिकोण से किए गए नवाचार कारोबार विस्तार में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में नए संपकों का लाभ प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों की नाराजगी का भय बना रहेगा। विवाद से बचें।

Previous Post

फालना से जालोर रेलवे ट्रैक का सर्वे पूर्व में हुआ है और होता है तो वरदान साबित होगा इस विषय पर मैं चर्चा करूंगा, राज्यसभा सांसद राठौड

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post
सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page