PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिर पर मानसून की दस्तक देने की तैयारी
प्रथम चरण में नाला निर्माण में कई खामियां जगह-जगह अधूरे पड़े नाले आमजन के लिए खडी कर रहे आफत,कई जगह व्यापारी झेल रहे परेशानी मानसून से पहले अधुरे नाले निर्माण की मांग
तखतगढ 9 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ मे सौन्दर्यीकरण और दोनो साइड नाला निर्माण को लेकर नगर के मुख्य चौराहे से लेकर गावई तालाब तक पीछले एक वषॅ से हो रहे निर्माण मे ठेकेदारो की मनमानी के रवैये के अनुसार प्रथम चरण के नाला निर्माण को बिच में कई जगह-जगह अधूरे नाले छोडकर दूसरी साइड का निर्माण भले युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। लेकिन प्रथम चरण के नाला निर्माण के दौरान अभी भी जीवन धरा हॉस्पिटल के सामने रोड के दोनों साइड एवं विवेकानंद बस स्टैंड के इंडोर साइट और नेहरू रोड की एक साइट अभी भी निर्माण कार्य अधूरा रहने से आमजन के लिए बड़ी आफत खड़ी करते जा रहे हैं।
जिस मे कई वयापारीयो के दुकान के आगे नाला अधुरा रहने कई बार बेसहारा पशु के गिरने की घटना घटित हो चुकी है। साथ ही वयापारीयो का धंधा भी चौपट होने लगा है। उक्त अधुरे नालो को समय रहते पुरा निर्माण नही किया गया तो कभी भी मानसून की दस्तक से और मुस्किल खडी हो सकती है। क्योकि प्रकृति के आगे किसी की नही चलेगी कब और कितना भयावक रुप ले सकता है। जिस कोई अन्दाजा भी नही लगा सकता व्यापारीयो एव नगरवासीयो की केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एव उपखंड प्रशासन से मांग है। कि मानसून से पहले पहले प्रथम चरण के नाला निर्माण मे जहा भी कायॅ बाकी है। उसे तुरंत प्रभाव से निर्माण करवाया जाए ।अन्यथा मानसून शुरू होते ही मामला और बिगड सकता है।


