• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक धूमधाम से निकाला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 26, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक धूमधाम से निकाला

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक धूमधाम से निकाला

जवाहर चौक पर अखाड़े के युवाओं ने दिखाए पारंपरिक करतब,

मुस्लिम कमेटी द्वारा पुलिस एव प्रशासन, जनप्रतिनिधियों सहित मीडिया का किया सम्मान

तखतगढ़, 26 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व को मुस्लिम धर्मवावलीयों द्वारा धार्मिक आस्था, अनुशासन,आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मोहर्रम इस्लामी नववर्ष का प्रथम महीना है तथा इसकी 10वीं तारीख,जिसे आशूरा कहा जाता है, विशेष महत्व रखती है। इस दिन हज़रत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की करबला में दी गई महान शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। मोहर्रम का संदेश सत्य, न्याय, त्याग, धैर्य एवं मानवता की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। बीती रात्रि को मोहर्रम के अवसर पर कत्ल की रात की रस्म अदा की गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह जामा मस्जिद परिसर से ताजियों का जुलूस विधिवत रवाना हुआ। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्य बाजार पहुंचा, जहां जवाहर चौक पर अखाड़े के उस्ताद एवं युवा टीम ने लाठी, तलवार तथा अन्य पारंपरिक युद्धक कलाओं के आकर्षक एवं अनुशासित करतब प्रस्तुत किए। उपस्थित लोगों ने इन प्रदर्शनों की सराहना करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुस्लिम कमेटी के सदर दीन मोहम्मद, लाइसेंसधारी ताज मोहम्मद निहारगर, फते मोहम्मद, अखाड़ा उस्ताद साबिर खान तथा समाज के अन्य सदस्यों ने थाना अधिकारी, उप तहसील प्रशासन, पटवारी, नगर पालिका, बिजली विभाग अधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया मौके पर मुस्लिम कमेटी द्वारा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात जुलूस पुराना बस स्टैंड होते हुए दरगाह पहुंचा। दरगाह से मस्जिद, साधो की गली एवं अन्य निर्धारित मार्गों से होते हुए करबला पहुंचकर धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को ठंडा किया गया। सभी धार्मिक रस्में पूर्ण होने के बाद समाज के लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों को लौट गए।

आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन, नगर पालिका तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई। नगरवासियों ने भी आपसी सद्भाव, शांति एवं भाईचारे का परिचय देते हुए मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से समापन करवाया।

Previous Post

आहोर-गौसेवा के लिए उमड़ा श्रद्धा का सागर, बावड़ी ग्रामवासियों ने दिया 51 हजार रुपये का सहयोग

Next Post

रानी मेन बाजार से शांतिपूर्वक निकला मोहर्रम का जुलूस

Next Post
रानी मेन बाजार से शांतिपूर्वक निकला मोहर्रम का जुलूस

रानी मेन बाजार से शांतिपूर्वक निकला मोहर्रम का जुलूस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page