तखतगढ़-बेमौसमी बरसात किसानों के लिए बन रही आफत, किसानों की कटी फसल खेतो में पड़ी, किसानों की चिंता बढ़ी
PALI SIROHI ONLINE
तखतगढ़-बेमौसमी बरसात किसानों के लिए बन रही आफत
तखतगढ से खीमाराम मेवाडा की रिपोर्ट
गुरुवार मध्य रात्रि से तखतगढ़ नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बेमौसमी बरसात अब किसानों के लिए आफत बनती जा रही है। दरअसल इन दोनों कमांड क्षेत्र के खेतो में पकी पकाई गेहूं और चणा की फसलो को किसानो द्वारा कटाई के बाद फसल को सिमटने का कार्य तेजी से चल रहा। और किसी के खेत में गेहूं तो किसी के खेतों में चने की फसल की साफ सफाई कर बोरिया भरकर समेने में लगे हुए हैं।
लेकिन गुरुवार मध्य रात्रि 2:10 पर अचानक मौसम परिवर्तन होने से करीबन 15 मिनट तक हुई मूसलाधार बरसात से किसानों के होश उड़ाने शुरू हो गए। और शुक्रवार दिन में भी 1:59 पर अचानक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात का दौर जारी रहने से बेमौसमी बरसात किसानों के लिए आफत बन गई है

