• April 3, 2026

बाली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) की बैठक आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 बाली के सभागार में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ(ABRSM) की बैठक
खंड अध्यक्ष परबत सिंह महेचा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नए शैक्षिक सत्र 2026 -27 की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

बैठक में सरकार द्वारा जारी शिविर पंचांग में  ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती, प्रधानाचार्य अवकाश में की गई 1 दिन की कटौती तथा समय परिवर्तन 1 अप्रैल की जगह 1 मार्च करने पर गहन विचार विमर्श किया गया एवं मांगे नहीं मानने पर धरना प्रदर्शन एवं आगे की कार्य योजना बनाई गई।

     बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ 15 अप्रैल से लगाकर 25 अप्रैल तक होने वाले सदस्यता अभियान के लिए संकुलवार,संकुल संयोजक, सहसंयोजक एवं महिला संयोजक नियुक्त कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

        बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं खंड प्रभारी सुरेंद्र सिंह राणावत, मंत्री विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष जब्बर सिंह आढा, उपाध्यक्ष छगनलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सरेल, उदय सिंह कुंपावत, महिला मंत्री रेखा परिहार, सुनीता शेखावत, संगीता कुमारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश, सरोज राठौड़, धर्मपाल सरेल आदि शिक्षक बंधुओ ने भाग लिया।

अंत में खंड प्रभारी एवं प्रवासी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह जी राणावत में सभी का आभार प्रकट किया।

You cannot copy content of this page