• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-दूध सप्लाई कर लौट रहे युवक का अपहरण,जानलेवा हमला कर खिंवादी के पास सुनसान जगह पर फेंका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 24, 2026
in Local
0
सुमेरपुर-दूध सप्लाई कर लौट रहे युवक का अपहरण,जानलेवा हमला कर खिंवादी के पास सुनसान जगह पर फेंका

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

दूध सप्लाई कर लौट रहे युवक का अपहरण,जानलेवा हमला कर खिंवादी के पास सुनसान जगह पर फेंका

तखतगढ 24 मई (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार रात दूध संग्रहण कार्य से लौट रहे एक युवक के अपहरण और जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई। बदमाशों ने युवक को रास्ते में रोककर लोहे की सरियों और लाठियों से बेरहमी से पीटा तथा घायल अवस्था में सदर थाना क्षेत्र के खिंवादी गांव के पास फेंककर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार भरत पुत्र पुनाराम चौधरी निवासी धणी फालना खुडाला प्रतिदिन की तरह कृषि कुओं से दूध संग्रहण कर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे धणी और खीमेल के बीच एक संदिग्ध पिकअप वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया। जैसे ही भरत वाहन से नीचे उतरे, चेहरे ढके हुए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरन पिकअप में डाल लिया और सुनसान क्षेत्र में ले जाकर घायल अवस्था में छोड़ दिया।

घायल भरत को तत्काल तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पाली रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा, थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण तखतगढ़ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

बाइट 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महैचा बाली।

वीडियो

वीडियो

वीडियो

विडिओ

वीडियो

Previous Post

रानी स्टेशन प्लेटफार्म 1 पर जल्द शुरू होगी कैंटीन सुविधा

Next Post

तखतगढ-पादरली रोड स्थित गैस गोदाम के पास आज सुबह फिर भभक उठी आग

Next Post
तखतगढ-पादरली रोड स्थित गैस गोदाम के पास आज सुबह फिर भभक उठी आग

तखतगढ-पादरली रोड स्थित गैस गोदाम के पास आज सुबह फिर भभक उठी आग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page