• May 23, 2026

रानी स्टेशन प्लेटफार्म 1 पर जल्द शुरू होगी कैंटीन सुविधा

PALI SIROHI ONLINE

रानी स्टेशन प्लेटफार्म 1 पर जल्द शुरू होगी कैंटीन सुविधा
नगराज वैष्णव
रानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही कैंटीन सेवा शुरू होने जा रही है। बुधवार को प्लेटफार्म पर कैंटीन का ढांचा एवं केबिन रखा गया, जिससे यात्रियों में खुशी का माहौल देखा गया।
कैंटीन शुरू होने के बाद यात्रियों को जलपान, चाय-नाश्ता एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लंबे समय से स्टेशन पर इस प्रकार की सुविधा की मांग की जा रही थी।


इस सुविधा के शुरू होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों, बुजुर्गों एवं बाहर से आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। स्टेशन पर स्वच्छ एवं व्यवस्थित जलपान व्यवस्था उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
इस कार्य को लेकर सांसद पी. पी. चौधरी, विधायक केसाराम चौधरी, हरीश गेहलोत एवं डालचंद चौहान जयंतीलाल वैष्णव का विशेष सहयोग बताया जा रहा

You cannot copy content of this page