PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर विधानसभा 121 में 54.96 प्रतिशत मतदान हुआ
सुमेरपुर में कैबिनेट मंत्री कुमावत एवं राज्यसभा सांसद राठौर ने अपने मतदान केदो पर किया मतदान
तखतगढ 26 अप्रैल;(खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को लोकतंत्र के इस महापर्व में लोकसभा आमचुनाव 2024 को लेकर सुबह से ही मतदान केन्द्रो पर महिलाएं पुरुषों एवं युवक युवतियों द्वारा मतदान करने में भागीदारी निभाने का उत्साह देखने को मिला है। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 8:30 अपने क्षेत्र भेरू चौक स्थित विद्यालय नंबर में बूथ संख्या 275 पर परिवार के साथ मतदान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहां की आज लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने का अवसर मिला। उन्होंने आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। मतदाताओं के मतदान की ताकत से ही राष्ट्रवादी सरकार बने। इसी तरह राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक मदन राठौड़ ने 9:30 सुमेरपुर के हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक सभा भवन के मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मतदान करना आवश्यक है। यह भारत का निर्णय करता है और देश की दशा और दिशा तय करता है। जिसमें प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग सत प्रतिशत मतदान करना चाहिए।
- राजनीतिक में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता ऐसा ही उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला की पूर्व विधायक एवं वर्तमान में राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत लोकसभा आमचुनाव के दौरान एक बूथ पर एक साथ चर्चा करते दिखाई दिए। आपको बता दे कि जाट समाज चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जोराराम कुमावत को प्रत्याशी घोषित करने से नाराज होकर पूर्व विधायक मदन राठौड़ ने निर्दलीय ताल ठोक रखी थी। लेकिन पार्टी हाई कमान द्वारा समझाइए इसके बाद राठौर ने अपना नामांकन वापस लिया था। बाद हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी से मदन राठौड़ को मैदान में उतरने पर राठौड राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए थे। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद शायद ही आज पहली बार लोकसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत दोनों एक बूथ पर चर्चा करते नजर आए हैं। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सुमेरपुर 121 में सेक्टर मजिस्ट्रेट के अनुसार 54.96% मतदान हुआ।
फोटो 5 मतदान करते कैबिनेट मंत्री
6- मतदान करते राज्यसभा सांसद