• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर में सड़कों का जाल होगा मजबूत, 13 सड़कों के लिए ₹17.50 करोड़ स्वीकृत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 3, 2026
in Local
0
सुमेरपुर में सड़कों का जाल होगा मजबूत, 13 सड़कों के लिए ₹17.50 करोड़ स्वीकृत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/जय नारायण सिंह

सुमेरपुर में सड़कों जाल होगा मजबूत, 13 सड़कों के लिए ₹17.50 करोड़ स्वीकृत
सुमेरपुर/पाली, 03 जून। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अनुशंषा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को गति देते हुए पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। विभाग के संयुक्त सचिव (पथ) पंकज आर्य ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 नॉन-पेचेबल (पूरी तरह क्षतिग्रस्त) सड़कों के नए सिरे से निर्माण के लिए 17.50 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है।

31 किलोमीटर से अधिक लंबा सड़क नेटवर्क होगा तैयार
स्थानीय विधायक और पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस बजट राशि से सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और ढाणियों को जोड़ने वाली कुल 31.70 किलोमीटर लंबी सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके तहत पराखिया से बिरोलिया, दोलपुरा से खिमाड़ा, खिमाड़ा से राइकों की ढाणी, चाणोद से सिरवी घाट तक, जैतपुरा से डिंगाई तक, सापुनी खैरवा सड़क से मारू कुमावतों की ढाणी, मणिहारी से आशापुरा माता गोरी भाकरी वाला तक, भालेलाव से रीको तक, सापा से डीपीएस स्कूल तक, बल्दों की ढाणी से गाजनगढ तक, पाली खैरवा सड़क किमी. 11 से गुर्जरों की ढाणी तक, सोवनिया से हाईवे तक तथा डिंगाई से गुड़ा सोनीगरा तक नॉन पेचेबल सड़क का निर्माण किया जाएगा। ये वे सड़कें हैं जो लंबे समय से जर्जर अवस्था में थीं और पेचवर्क (पैच रिपेयरिंग) के जरिए ठीक होने की स्थिति में नहीं थीं। नई सड़कों के बनने से क्षेत्र में परिवहन सुगम होगा, वाहनों के रखरखाव का खर्च घटेगा और स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी।

विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा सुमेरपुर : मंत्री कुमावत
मंत्री श्री कुमावत ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और सार्वजनिक निर्माण विभाग की मंत्री व उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी का विशेष आभार व्यक्त किया। मंत्री कुमावत ने कहा कि “यह सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता के सब्र और हमारे सेवा संकल्प की बड़ी जीत है। चक्रवात ‘बिपरजॉय’ जैसी भयानक प्राकृतिक आपदा के समय हमारे इलाके की सड़कें पूरी तरह तहस-नहस हो गई थीं। ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया था, लेकिन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया और राजनीतिक उदासीनता के कारण लोग सालों तक जर्जर सड़कों पर चलने को मजबूर रहे।
मगर आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने ग्रामीणों की इस तकलीफ को न सिर्फ समझा, बल्कि इसे प्रमुखता से लेते हुए तुरंत निस्तारण किया है। अब क्षेत्र में 31.70 किलोमीटर का मजबूत सड़क तंत्र बनेगा, जिससे बिपरजॉय के घाव पूरी तरह भर जाएंगे और हमारा सुमेरपुर विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा।

ग्रामीणों में खुशी की लहर, विधायक का जताया आभार
विधानसभा क्षेत्र में एक साथ 13 सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधि
पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय विधायक और विकास पुरुष कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत का आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय विधायक कुमावत ने आमजन की इस पीड़ा को समझा और जयपुर स्तर पर लगातार मजबूत पैरवी करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से इस बड़ी राहत को मंजूरी दिलवाई। ग्रामीणों का कहना है कि मंत्री श्री कुमावत ने चुनाव के समय किया अपना वादा निभाकर यह साबित कर दिया है कि वे जनता की तकलीफों के प्रति कितने गंभीर हैं। बरसों पुराना यह सड़क संकट दूर होने से अब क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आमजन के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Previous Post

देवगढ़-ओरण भूमि पर कब्जे का आरोपः बोले- पशुओं के चरने की जगह खत्म, तारबंदी कर JCB चलाई

Next Post

सुमेरपुर-बलाना में जानलेवा हमले मे गिरफ्तार 3 आरोपीयो को किया न्यायालय में पेश – तीनो दो दिन के रिमांड पर

Next Post
सुमेरपुर-बलाना में जानलेवा हमले मे गिरफ्तार 3 आरोपीयो को किया न्यायालय में पेश – तीनो दो दिन के रिमांड पर

सुमेरपुर-बलाना में जानलेवा हमले मे गिरफ्तार 3 आरोपीयो को किया न्यायालय में पेश - तीनो दो दिन के रिमांड पर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page