PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा तखतगढ़
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, जितेन्द्र सिंह वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करते हुए एवं अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीमः-
1. फुसाराम मुआ न. 610 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
2. दिलीप सिंह मीणा कानि न. 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3. छोटू सिंह कानि न. 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
4. केसर सिंह कानि न. 12 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
5. सुरेश कुमार कानि न. 1828 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
6.रमेश कुमार कानि न. 829 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
7. राजकुमार मीणा कानि न. 413 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
8. खेताराम कानि न. 1343 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
9. अशोक कुमार कानि न. 1794 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
घटना का सारांशः- दिनांक 13.06.2026 को फुसाराम मुआ न. 610 को दौरानें गश्त पुख्ता ईत्तला मिली की कस्बा सुमेरपुर में वेयर हाउस सुमेरपुर के पीछे एक व्यक्ति संजय सिंह अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है, वगैरा ईत्तला विश्वसनीय होने से फुसाराम मुआ मय जाप्ता खाना होकर कस्बा सुमेरपुर में वैयर हॉउस के पीछे पहुंचें तो गली मे खडा एक व्यक्ति पुलिस वाहन बोलेरो एवं पुलिस को बावर्दी में देखकर गली में भागने लगा जिसको दस्तयाब किया जाकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय सिह पुत्र नरपत सिह उम्र 29 वर्ष निवासी जोयला पुलिस थाना शिवगंज, सिरोही, हाल बलदेव सिह कॉलोनी सुमेरपुर, पाली का होना बताया एवं शख्स संजय सिंह की तलाशी ली गई तो पहने हुए पायजामा में एक अवैध हथियार पिस्टल मिली, पिस्टल से मैगजीन को खोलकर चैक किया तो मैगजीन खाली मिली। अवैध पिस्टल को कब्जा पुलिस लिया गया एवं नियमानुसार मौके की कार्यवाही कर मुलजिम संयज सिंह को गिरफतार किया गया। वगैरा पर प्रकरण संख्या 193 दिनांक 13.06.2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अभियुक्त का विवरणः-
1.संजय सिह पुत्र नरपत सिह उम्र 29 वर्ष निवासी जोयला पुलिस थाना शिवगंज, सिरोही, हाल बलदेव सिह कॉलोनी सुमेरपुर, पाली।


