• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

एबीवीपी आहोर ने कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों की मदद के लिए लगाई विशेष हेल्प डेस्क

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 13, 2026
in Local
0
एबीवीपी आहोर ने कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों की मदद के लिए लगाई विशेष हेल्प डेस्क

PALI SIROHI ONLINE

अमृत सिंह रावणा राजपूत

एबीवीपी आहोर ने कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों की मदद के लिए लगाई विशेष हेल्प डेस्क
प्रवेश आवेदन पत्र जमा करवाने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
आहोर /अमृत सिंह रावणा- राजपूत। आहोर.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,इकाई आहोर द्वारा राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय आहोर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु लगाए गए सहायता केन्द्र के दूसरे दिन विद्यार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन एवं ऑनलाइन आवेदन संबंधी विभिन्न जानकारियाँ प्रदान कर उनकी सहायता की। हेल्प डेस्क पर प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई।

दस्तावेज सत्यापन में भी मदद की गई। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की अलग-अलग समस्याओं का समाधान करते हुए प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने में सहयोग किया। नगर सह मंत्री लता प्रजापत ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों के हितों के लिए काम करता है। आगे भी जरूरत और समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। प्रवेश आवेदन पत्र (फॉर्म) जमा करवाने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भी प्रस्तुत किया। ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य रमेश कुमार दर्जी, पूजा, भाविका, दीक्षा , पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रवीण माली , सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं विद्यार्थियों की सहायता में सक्रिय भूमिका निभाई।

Previous Post

सुमेरपूर-अवैध पिस्टल सहित आरोपी संजय सिंह जोयला गिरफतार

Next Post

पाली- अवैध अफीम बरामद, स्कार्पियो जप्त, 7.80 लाख नगद बरामद, 04 गिरफ्तार

Next Post
पाली- अवैध अफीम बरामद, स्कार्पियो जप्त, 7.80 लाख नगद बरामद, 04 गिरफ्तार

पाली- अवैध अफीम बरामद, स्कार्पियो जप्त, 7.80 लाख नगद बरामद, 04 गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page