PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/ जगे सिंह देवड़ा
शादी का झांसा देकर रुपये हड़पने का मामला दर्ज, चार आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू
सुमेरपुर। शादी करवाने का झांसा देकर रुपये हड़पने के आरोप में सुमेरपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीसलपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र दीपाराम घांची ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि स्वरूपगंज निवासी दीपक अग्रवाल पुत्र बाबूलाल सहित चार लोगों ने शादी करवाने का झांसा देकर उससे रुपये प्राप्त किए। आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद न तो शादी करवाई गई और न ही रकम वापस लौटाई गई।
पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सुमेरपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के तथ्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


