• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी, राशि को 6 हजार से बढ़ाकर किया 9 हजार रुपये, सुमेरपूर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ सम्मेलन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल

सुमेरपूर-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, प्रदेश के 66 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 320 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की हस्तांतरित, किसानों के कल्याण के लिए मजबूत कदम उठा रही प्रदेश की डबल इंजन सरकार

*पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर किया 9 हजार रुपये, प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दे रहे दिन में बिजली, पीएम फसल बीमा योजना में 2 करोड़ से अधिक पॉलिसी – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

– पाली के समेरपुर में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री किसान उत्सव

पाली/जयपुर, 20 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों के खातों में भी 1 हजार 320 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंची, जिससे प्रदेश के कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा और किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पाली जिले के सुमेरपुर स्थित टाउन हॉल से वीसी के जरिये प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े और उनके संबोधन को सुना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का किसान आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम-किसान योजना किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और स्थायित्व का मजबूत आधार बनकर उभरी है।

*खरीफ सीजन की बुवाई के समय किसानों को मिला आर्थिक संबल*
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में योजना प्रारंभ होने के बाद से अब तक देशभर के किसानों के खातों में 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। खरीफ सीजन की बुवाई के समय पर जारी की गई यह किस्त खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक साबित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन-धन, आधार और मोबाइल तंत्र के माध्यम से लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की पारदर्शी व्यवस्था विकसित की है। इससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश तो लगा ही है साथ ही किसानों को भी बिना किसी बिचौलिये के समय पर सहायता राशि प्राप्त हो रही है।

*बीज खरीद से लेकर बाजार तक किसानों के साथ खड़ी है डबल इंजन सरकार*
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने बीज खरीद से लेकर बाजार तक किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक पहलें की हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, ई-नाम और नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं ने कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी है। कृषि क्षेत्र के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि कृषि बजट लगभग छह गुना बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। राज्य सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दी है, जिससे लाखों किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल रही है।

*किसानों को 6,500 करोड़ रुपये से अधिक के फसल बीमा क्लेम का भुगतान*
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है, जहां अब तक 2.19 करोड़ से अधिक बीमा पॉलिसियां जारी की जा चुकी हैं तथा किसानों को 6 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का भुगतान किया गया है।

उन्होंने कहा कि गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 94 हजार से अधिक गोपालक परिवारों को 709 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। वहीं मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 20 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त किसानों को गेहूं खरीद पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी प्रदान किया जा रहा है।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। डबल इंजन सरकार किसान, महिला और युवा सशक्तीकरण के लिए नई योजनाएं लागू कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

*शहरी सेवा शिविर का भी किया अवलोकन, आमजन से किया संवाद*
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुमेरपुर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली तथा आमजन से संवाद कर सरकारी योजनाओं के प्रभाव और क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

कार्यक्रम में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, सांसद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, बाली विधायक पूर्व मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, शोभा चौहान, केसाराम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Previous Post

21 जुन को विशाल भजन संध्या गांथी में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page