• March 23, 2026

राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शन के लिए पैदल संघ हुआ रवाना,वाटेरा से रवाना हुआ संघ

PALI SIROHI ONLINE

सुमेरपुर-सुमेरपुर राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनार्थ नागाणा धाम के लिए पैदल संघ रविवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। संघ के भरत राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष भी पैदल यात्रा का आयोजन किया है।

यह पैदल संघ वाटेरा नगरी से रवाना हुआ। यात्रा मार्ग रोहिड़ा, पालड़ी होते हुए 25 मार्च को सुबह नागणेची माता मंदिर, नागाणा धाम (बाड़मेर) पहुंचेगी। संघ में करीब 350 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

इस दौरान हंसाराम, मोहनलाल, गजाराम, मोहन, प्रकाश राठौड़, करण कुमार, जीतु, पिन्टेश, महेन्द्र, रमेश कुमार, गणपतलाल, रामलाल, दलाराम, हंसराज, तेजाराम राठौड़, अर्जुन राठौड़, विक्रम राठौड़, भरत राठौड़, किशोर माली सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page