• March 23, 2026

प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान के चुनाव 29 को

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिले के प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान (प्रजापत छात्रावास) के आगामी चुनाव 29 मार्च को होंगे। चुनाव अधिकारी एडवोकेट छगनलाल प्रजापत खिमेल ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मंगलाराम थांवलिया और शिवप्रकाश जाजपरा के बीच मुकाबला है, वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए देवाराम नाराणिया और नारायणलाल कपूपरा मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि सचिव पद पर एडवोकेट मांगीलाल प्रजापत (खैरवा) और उपाध्यक्ष पद पर नारायणलाल कपूपरा (एंदलावास) निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मतदान के बाद उसी दिन दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिसके बाद परिणाम घोषित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

You cannot copy content of this page