• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर-ट्रेलर की टक्कर से बस कंडक्टर की मौत: मैकेनिक गंभीर घायल; हाईवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 28, 2026
in Local
0
सुमेरपूर-ट्रेलर की टक्कर से बस कंडक्टर की मौत: मैकेनिक गंभीर घायल; हाईवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 पर निजी बस का टायर फटने के बाद स्टेपनी बदल रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस कंडक्टर छगनलाल (34) की मौत हो गई, जबकि मैकेनिक जमील (32) गंभीर घायल हो गया। घायल को सुमेरपुर हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज देने के बाद रेफर कर दिया गया। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। ट्रेलर ड्राइवर टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

सुबह 8 बजे फटा था बस का टायर

सुमेरपुर सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह ने बताया – पूना से नाडोल चलने वाली निजी बस का बुधवार सुबह करीब 8 बजे नेशनल हाईवे-62 पर टायर फट गया था। इसके बाद बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। बस कंडक्टर छगनलाल पुत्र राणाराम देवासी निवासी दूदापुरा (थाना देसूरी, पाली) और मैकेनिक जमील टायर की स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे वहां से गुजर रहे ट्रेलर ने दोनों को टक्कर मार दी।

बस कंडक्टर की मौत, मैकेनिक गंभीर घायल

हादसे में छगनलाल देवासी की मौत हो गई, जबकि मैकेनिक जमील गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मृतक का शव सुमेरपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। बस में यात्री सवार थे, जो टायर फटने के बाद दूसरे वाहनों से रवाना हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह के अनुसार, बस सड़क किनारे खड़ी थी। ट्रेलर ड्राइवर टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रेलर और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।

Previous Post

पाली-500 किलो से अधिक मावा जब्त,विभिन्न मिठाईयां भी मिली,क्षेत्र में हुई बढ़ी कार्यवाही

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page