सुमेरपूर-नकली घी मामले में 3 आरोपी 3 दिन की रिमांड पर, मास्टर माइंट की तलाश में पुलिस
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
सुमेरपुर-नगर के संजय नगर क्षेत्र में मकान में चल रही नकली घी फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
सीआई सवाई सिंह ने बताया कि आरोपियों को मौके पर ले जाकर तस्दीक कराई गई है। वहीं मुख्य आरोपी रूपसिंह पुत्र किशनसिंह निवासी जाखोड़ा की तलाश जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15-15 किलो के 141टीन नकली घी, करीब 260 किलो टेट्रा पैक घी, विभिन्न कंपनियों के पैकिंग मटेरियल व मशीन जब्त की थी। इस दौरान भैरू चौक क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी निवासी हरिओम (48) पुत्र सोनाजी, जूना जाखोड़ा रोड निवासी खुशाल सुथार (34पुत्र) कैलाश कुमार व शिवगंज थाना क्षेत्र के रोवाड़ा निवासी परबतसिंह (47) पुत्र प्रेमसिंह को गिरफ्तार किया गया। सीआई सवाईसिंह ने बताया कि नकली खाद्य सामग्री और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

