• April 18, 2026

बिना रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट वाले 6 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली | जिला औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले के कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। औषधि नियंत्रण अधिकारी (डीसीओ) दिनेश सुथार व माधव सिंह ने बिना रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के चल रहे 6 मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया। एक दुकान जिसकी सेल बुक समय पर नहीं भरने के कारण एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित किया है।

आशापुरा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस 18 मई से 24 मई तक, सोजत के भवानी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का 4 मई से 18 मई तक, सुमेरपुर रोड स्थित नागणेच्या मां एंटरप्राइजेज का 4 मई से 10 मई तक निलंबित किया है। नेहरू नगर स्थित नाकोडा मेडिकोज, माताजी रोड स्थित कोठार मेडिकल स्टोर व प्रताप चौक स्थित कुलदेवी मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 7 -7 दिन के लिए निलंबित किए हैं। तेरापंथ भवन के पास मां मेडिकोज के पास दवाओं के सेल बुक का संधारण नहीं पाया गया तो 5 दिन के लिए लाइसेंस निलंबत कर दिया।

You cannot copy content of this page