PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर में मुद्रा विनिमय एवं सिक्का वितरण मेले का आयोजन
,नए नोट, सिक्के और पुनः केवाईसी कराकर खिले लोगों के चेहरे
तखतगढ 4 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक के संयुक्त तत्वावधान में सुमेरपुर मुख्य शाखा में ‘मुद्रा विनिमय एवं सिक्का वितरण मेले’ का आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में आम नागरिकों को कड़कड़ाते नए नोट और विभिन्न मूल्यवर्ग के सिक्के वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक अरविंद सोलंकी के नेतृत्व में रोकड़ अधिकारी कृष्ण दत्त जोशी, रोकड़ सहायक विकास कुमार मीणा और सेवा अधिकारी जगदीश प्रताप मीणा का सहयोग रहा। वहीं मनी वाइज वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत क्रिसिल फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक मदन लाल ने लोगों की पुनः केवाईसी करवाई तथा बैंकिंग योजनाओं के बारे में जागरूक किया।






