• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रक ने 3 दोस्तों को रौंदा, मौत: बाइक के उड़े परखच्चे; एक युवक का भाई बोला- बिना बताए घर से निकला था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 4, 2026
in Local
0
ट्रक ने 3 दोस्तों को रौंदा, मौत: बाइक के उड़े परखच्चे; एक युवक का भाई बोला- बिना बताए घर से निकला था

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड़-सिरोही में नेशनल हाईवे-27 (गुजरात से असम) पर ट्रक ने बाइक पर जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों दोस्त थे। बाइक के परखच्चे उड़ गए।

एक्सीडेंट मंगलवार रात 10:30 बजे आबूरोड थाना क्षेत्र के मावल कट के पास हुआ। ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया- आबूरोड से पालनपुर (गुजरात) की ओर जा रहे ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों युवकों को एंबुलेंस से सरकारी उपजिला अस्पताल आबूरोड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक प्रकाश और शंकर मीणा माउंट आबू के देलवाड़ा के रहने वाले थे। दोनों पड़ोसी थे। वहीं दिनेश उर्फ विनय आबूरोड के चारनिया फली, सातपुर का निवासी था।

थानाधिकारी ने बताया- पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। ड्राइवर की तलाश कर रही है।

भाई बोला- बिना बताए घर से निकला था

प्रकाश (मृतक) के भाई प्रवीण ने बताया- प्रकाश बिना बताए घर से निकला था। रात करीब 12 बजे हमें सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में प्रकाश की मौत हो गई है।

तीनों युवक मजदूरी करते थे और अविवाहित थे। दिनेश के परिवार में मां है। दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका था।

प्रकाश के माता-पिता का निधन हो चुका था। उसके तीन भाई और चार बहनें हैं। सभी विवाहित हैं।

वहीं शंकर का एक भाई और तीन बहनें हैं। मां का निधन हो चुका था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

Previous Post

सुमेरपुर में मुद्रा विनिमय एवं सिक्का वितरण मेले का आयोजन,नए नोट, सिक्के और पुनः केवाईसी कराकर खिले लोगों के चेहरे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page