PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर : लोहार समाज के प्रतिभावान सम्मान समारोह में 174 को मिला मंच
सुमेरपूर-श्री देववंशीय मालवीय लोहार विकास मंडल (छात्रावास) सुमेरपुर के तत्वावधान में 13वां प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह रविवार को छात्रावास परिसर में हुआ। इसमें 174 प्रतिभावानों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मंत्री जोराराम कुमावत रहे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, परिवार, समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने प्रतिभावानों से मेहनत जारी रखने का आग्रह किया। आजीवन संरक्षक गिरधारीलाल सेंदला ने समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्णभूमिका पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भंदर ने कहा कि भामाशाहों के आर्थिक सहयोग का परिणाम है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन, समर्पण का परिणाम है। अंत में सचिव किरण नोवी, संयोजक राकेश मालवीय ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यकारिणी ने समाज के नवनिर्वाचित पार्षद जितेंद्र कुमार का बहुमान किया। सफल आयोजन में संरक्षक गिरधारीलाल सेंदला, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मालवीय, उपाध्यक्ष हीरालाल खिवांदी, दिनेश कुमार, सचिव किरण कुमार, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार, संयोजक शिक्षा समिति राकेश मालवीय, व्यवस्थापक जितेंद्र चूंडा, संगठन मंत्री अरविंद कुमार सहित समिति सदस्य, कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।





