PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। पूजा राणा को आबूरोड यूथ कांग्रेस का नया ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है।
उनकी जीत के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी का माहौल है। चुनाव नतीजे आने पर समर्थकों ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष पूजा राणा का स्वागत किया।
अपनी जीत पर खुशी जताते हुए पूजा राणा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।





