PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल
वाहन चोरी के विरूद्ध सुमेरपुर पुलिस की लगातार बडी कार्यवाही> ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ के तहत शातिर अभयस्त ईको फ्रेंडली वाहन चोर जैर हिरासत हितेश कुमार के द्वारा सिद्यपुर, गुजरात से चुराई हुई ईको कार को किया बरामद।> दिनांक 18.12.2025 को रात्री के समय सिद्यपुर से की थी, ईको कार चोरी।> शातिर अभयस्त मुलजिम हितेश कुमार ईको वाहन चोरी करने का है, अमयस्त मास्टर माईण्ड।> मुलजिम हितेश कुमार के कब्जे से अब तक दो ईको कार की बरामद।
पाली- सवाई सिंह राठौड निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली ने बताया दिनांक 23.01.2026 की रात्री में पुलिस थाना सुमेरपुर के हल्का क्षेत्र ” मालीयों का बास” में मकान के बारह खडी ईको कार चोरी की घटना होने पर उक्त चोरी को सरसब्ज करने एवं घटना में सरीक वाछित अज्ञात मुलजिमान की धरपकड़ हेतु चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के मार्गदर्शन में जितेन्द्र सिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी सवाई सिंह राठौड नि.पु. पुलिस थाना सुमेरपुर के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के अडीस पडौस के सीसीटीवी कैमरे चैक कर गाडी के जाने के रूट के सीसीटीवी कैमेरे, आसूचना संकलन, तकनीकी सहायता से प्रकरण संख्या 38/2026 दिनांक 23.01. 2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना सुमेरपुर में मुलजिम हितेश पुत्र सोनाराम निवासी भैसवाडा पुलिस थाना आहोर जिला जालोर हाल शीतला चौक सुमेरपुर, जिला पाली को गिरफतार किया जाकर मुलजिम के कब्जे चोरी की ईको कार आरजे RJ-16-UA-4823 को जप्त किया गया।
मुलजिम हितेश कुमार ने दौराने पीसी रिमाण्ड पर एक ईको कार नम्बर जीजे 02 सीजी 5442 को दिनांक 18.12.2025 की मध्य रात्री को सिद्यपुर जिला पाटन, गुजरात से चोरी करने की वारदात स्वीकार करने पर उक्त चोरी के वाहन ईको कार को धारा 106 बीएनएस के तहत जप्त किया जाकर संबंधित पुलिस थाना को सूचित किया गया। जिसका प्रकरण संख्या 1406/2025 सिद्यपुर में पंजीकृत है। मुलजिम अपनी पत्नि व मों को साथ रखकर किराये का मकान लेता है एवं दिन के समय रैकी कर रात्री में वारदात को अंजाम देता है।
गठित टीमः-
- सवाई सिंह राठौड नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर।
- दिनेश कुमार सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर।
- दिलीप सिंह मीणा कानि न 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर।
- रमेश कुमार कानि न 829 पुलिस थाना सुमेरपुर।
- छोटू सिंह कानि न 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर।
- नरेन्द्र सिंह कानि न 603 पुलिस थाना सुमेरपुर।
गिरफ्तार मुलजिम के विरूद्ध दर्ज प्रकरण:- नाम पता मुलजिम
1.हितेश कुमार पुत्र सोनाराम निवासी भैसवाडा पुलिस थाना आहोर जिला जालोर हाल 11शीतला चौक सुमेरपुर, जिला पाली।
दर्ज प्रकरण
आमजन से अपीलः आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

