• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर-पंचायतीराज चुनाव को लेकर रविवार को केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र मे तुफानी दौरा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पंचायतीराज चुनाव को लेकर रविवार को केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र मे तुफानी दौरा

भाजपा के पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशीयो के पक्ष में मतदान का आव्हान

तखतगढ़ 18 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) पंचायतीराज चुनाव को लेकर रविवार को केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र मे तुफानी दौरा कर भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन मे चुनाव प्रचार कर समर्थन मांगा। रविवार को सुबह मंत्री कुमावत ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर सुमेरपुर से बलाना के माताजी मंदिर के हॉल में ग्रामीणों से संवाद किया। मंत्री का ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।मंत्री ने बलाना में पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार व जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया। मंत्री जोराराम कुमावत, मन की बात के संयोजक शिवराजसिंह, सुमेरपुर नपा पार्षद दिनेश मीना, प्रत्याशी मादाराम मीना ने संबोधित किया। तत्पश्चात मंत्री जोराराम कुमावत गोगरा पहुंचे। मंत्री के सामने ग्रामीणो ने पेयजल किल्लत का शिकायत रखी। मंत्री ने जलदाय विभाग के अधिकारियो से बात कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

गोगरा गांव के लिए महादेव मंदिर में भाजपा के पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आव्हान किया। मंत्री जोराराम कुमावत, रानी भाजपा प्रभारी मनोज नामा, शिवराज सिंह व रतनलाल ने किया संबोधन। मंत्री गोगरा से रवाना होकर हिंगोला मामाजी मंदिर पहुंचकर संबोधित किया। मंत्री यहां से 11:30 बजे खिमाड़ा, 1 बजे कोसेलाव मंत्री 2 बजे बाबा गांव, 3:30 बजे चाणौद, 4:30 बजे अनोपपुरा, 5:30 बड़गावड़ा, 6:30 लापोद व 7:30 धणा पहुंच कर भाजपा के पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आव्हान किया।

Previous Post

साढ़े 4 करोड़ का 2947 किलो डोडा पोस्त जब्तः तेल टैंकर की आड़ में हो रही थी तस्करी, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Next Post

चामुंडेरी में sc सीट पर कैलाश सोमाराम के प्रति ग्रामीण दिखा रहे भरोसा, जीत की उम्मीद

Next Post
चामुंडेरी में sc सीट पर कैलाश सोमाराम के प्रति ग्रामीण दिखा रहे भरोसा, जीत की उम्मीद

चामुंडेरी में sc सीट पर कैलाश सोमाराम के प्रति ग्रामीण दिखा रहे भरोसा, जीत की उम्मीद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page