• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-परिवर्तन की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं जनसमस्याएं, विकास को लेकर हुआ सार्थक जनसंवाद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 26, 2026
in Local
0
सुमेरपुर-परिवर्तन की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं जनसमस्याएं, विकास को लेकर हुआ सार्थक जनसंवाद

PALI SIROHI ONLINE

परिवर्तन की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं जनसमस्याएं, विकास को लेकर हुआ सार्थक जनसंवाद

सुमेरपुर। परिवर्तन की चौपाल अभियान के तहत एनएसयूआई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रंजू रामावत ने मोरडू गांव में ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं, जनसमस्याओं तथा गांव के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, वहीं जनप्रतिनिधियों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि परिवर्तन की चौपाल का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना तथा क्षेत्र के विकास के लिए जनसहभागिता को मजबूत बनाना है। ग्रामीणों का स्नेह, विश्वास और उत्साह इस अभियान को लगातार नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम में मोरडू के समाजसेवी हरदेवसिंह, पदम सिंह जाखोड़ा, अमर सिंह, मांगू सिंह, देवाराम देवासी, विशन सिंह, पकाराम मेघवाल, छगनलाल मेघवाल, रूपसिंह, हनवंत सिंह देवड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए अपने सुझाव रखे और जनहित के कार्यों में सहयोग का विश्वास दिलाया।
अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित ग्रामवासियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्नेह, विश्वास और गरिमामयी उपस्थिति के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि परिवर्तन की यह चौपाल आगे भी गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद और जनसेवा का माध्यम बनी रहेगी।

Previous Post

न्यायालय के आदेश के बाद संस्था के नाम में संशोधन, गोड़वाड़ क्षेत्र की श्री राकावत जाति समाज संस्था गोडवाड बिरामी चौकी पक्षकार

Next Post

श्रीयादे माता मंदिर बारवा कोटा सोताला की नई कार्यकारिणी घोषित

Next Post

श्रीयादे माता मंदिर बारवा कोटा सोताला की नई कार्यकारिणी घोषित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page