PALI SIROHI ONLINE
न्यायालय के आदेश के बाद संस्था के नाम में संशोधन, गोड़वाड़ क्षेत्र की श्री राकावत जाति समाज संस्था गोडवाड बिरामी चौकी पक्षकार
नगराज वैष्णव
रानी/कुम्भलगढ़। माननीय सिविल न्यायाधीश कुम्भलगढ़ के दीवानी वाद संख्या 43/2022 में 22 नवंबर 2023 को पारित निर्णय के अनुपालन में ग्राम गरबोर की आराजी संख्या 2212 एवं 2213 के आधे भाग से संबंधित विक्रय विलेख में दर्ज संस्था के नाम में संशोधन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पंजीयन संख्या 308/12 दिनांक 16 जुलाई 2012 में अंकित खेत के नाम “समस्त राकावत समाज” के स्थान पर अब “श्री राकावत जाति समाज संस्था, गोड़वाड़ बिरामी चौकी को पक्षकार के रूप में दर्ज किया गया । यह संशोधन न्यायालय के आदेश की पालना में किया गया है।

