PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर आशापुरा कॉलोनी, आसाराम आश्रम, प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा
तखतगढ 24 जून (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को आशापुरा कॉलोनी, आसाराम आश्रम, सुमेरपुर के प्रतिनिधिमंडल ने केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान नरेश सांखला ने मंत्री कुमावत को अवगत कराया कि कॉलोनी में लंबे समय से विद्युत व्यवस्था की समस्या बनी हुई है तथा कई स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
साथ ही कॉलोनी की सड़कों का निर्माण कार्य भी अभी तक नहीं हुआ है, जिससे आवागमन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं।
वहीं गोविंद सिंह ने कॉलोनी के सार्वजनिक प्लॉट पर एक सामुदायिक भवन (सामूहिक भवन) के निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए बताया कि इससे कॉलोनीवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु उचित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
मंत्री कुमावत ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान चंदन सिंह शेखावत, उम्मेद सिंह, कान सिंह, ईश्वर सिंह, सुदर्शन सिंह एवं सज्जन सिंह सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

