• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वट सावित्री पूर्णिमा पर गौमाताओं को खिलाई 5 क्विंटल लापसी, दो ट्रॉली हरे चारे का भी सहयोग*

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 2, 2026
in Local
0
वट सावित्री पूर्णिमा पर गौमाताओं को खिलाई 5 क्विंटल लापसी, दो ट्रॉली हरे चारे का भी सहयोग*

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

*वट सावित्री पूर्णिमा पर गौमाताओं को खिलाई 5 क्विंटल लापसी, दो ट्रॉली हरे चारे का भी सहयोग*

*सुमेरपुर।* वट सावित्री पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के जाखानगर स्थित कामधेनु पुत्र 36 कौम नंदीशाला सेवा समिति में अध्यक्ष रुपाराम देवड़ा के सानिध्य में गौसेवा का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर भामाशाह फेस्टिव इवेंट की ओर से गौमाताओं के लिए 5 क्विंटल लापसी एवं 1 ट्रॉली हरा चारा भेंट किया गया। वहीं सुंधा माता महिला मंडल तथा अन्य भामाशाहों की ओर से भी 1 ट्रॉली हरा चारा नंदीशाला में समर्पित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान गौमाताओं के लिए तैयार की गई 5 क्विंटल लापसी का वितरण किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक पर्वों पर गौसेवा करना भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। इसी भावना के साथ गौवंश को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया तथा गौसेवा और जीवदया का संदेश दिया गया। समिति ने सभी भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से नंदीशाला में गौवंश की सेवा का कार्य निरंतर जारी है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गौभक्त उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post

आबूरोड-अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्करः गंभीर चोट के कारण कोमा में पहुंचा घायल, आकरा भट्टा मार्ग पर हुआ हादसा

Next Post

आबूरोड-अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्करः गंभीर चोट के कारण कोमा में पहुंचा घायल, आकरा भट्टा मार्ग पर हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page