PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर के गलथनी मे मंत्री कुमावत ने ग्रामीणों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड
तखतगढ 28 सितंबर (खीमाराम मेवाडा) पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को गलथनी में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ सुना। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों और संदेशों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री कुमावत ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देशवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से संबंधित विचारों को साझा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
इस अवसर पर शिवराज सिंह मन की बात जिला संयोजक, किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष श्री जयेंद्र सिंह जी, सुमेरपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन श्री अनोप सिंह जी राठौड़, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री मूल सिंह जी, प्रशासक श्रीमती कैलाश कंवर, प्रशासक प्रतिनिधि ग्राम पंचायत गलथनी श्री जसवंत सिंह, सांकली मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अन्म लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इसमें रखे गए विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।
पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को गलथनी के जनप्रतिनिधियों , ग्रामीणों के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पार्षदों से संवाद किया और जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास के साथ अपने वार्ड में विकास कार्यों के लिए पूरी ताकत से काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महापौर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, जिलाध्यक्ष अमित गोयल, सभी पार्षद प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी, मण्ड्ल अध्यक्ष मौजूद रहे।




