PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/दीपक अग्रवाल
सुमेरपूर-प्रभात फेरी के लिए ई-रिक्शा का शुभारंभ, घर-घर होगा गौसेवा सामग्री का संग्रह*
*सुमेरपुर।* शहर के जाखानगर स्थित कामधेनु पुत्र 36 कौम नंदीशाला सेवा समिति में अध्यक्ष रुपाराम देवड़ा के सानिध्य में प्रभात फेरी के लिए खरीदे गए नए ई-रिक्शा का शुभ मुहूर्त एवं शुभारंभ किया गया।
समिति के सचिव लालचंद अग्रवाल ने बताया कि यह ई-रिक्शा प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर घर-घर से गौवंश के लिए अनाज, रोटियां, हरा चारा एवं अन्य उपयोगी सामग्री का संग्रह करेगा। साथ ही प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को गौसेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा और अधिक से अधिक नागरिकों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि ई-रिक्शा के संचालन से संग्रहण व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी, जिससे नंदीशाला में गौवंशों की सेवा एवं देखभाल के कार्यों को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं गौभक्त उपस्थित रहे।
इस मौके पर उपाध्यक्ष शांतिलाल देवड़ा व दीपेश गोयल, सहसचिव विकास एमके, कोषाध्यक्ष बाबूलाल बोराणा, प्रकाश अग्रवाल, तलसाराम चौधरी, दीपक अग्रवाल, मनीषा शर्मा सहित समिति सदस्य मौजूद रहे।

