• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर मे सोमवार को महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की हल्ला बोल महारैली और धरना प्रदर्शन होगा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 31, 2026
in Local
0
सुमेरपुर मे सोमवार को महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की हल्ला बोल महारैली और धरना प्रदर्शन होगा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर मे सोमवार को महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की हल्ला बोल महारैली और धरना प्रदर्शन होगा

तखतगढ 31 मई (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महंगाई, नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण तथा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को सुमेरपुर में कांग्रेस की ओर से हल्ला बोल महारैली, धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता हरिशंकर मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होगा। विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद उपस्थित रहेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं दोनों नगर कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। आयाेजकाे के अनुसार महारैली सुबह 9 बजे शास्त्री सर्कल स्थित आर्य समाज स्कूल से प्रारंभ होकर भेरू चौक रोड से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचेगी। इसके बाद उपखंड कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा सभा आयोजित कर कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसके बाद स्थानीय मुद्दाे काे लेकर एसडीएम व नीट काे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। साथ ही पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। इन मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा एवं नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Previous Post

स्वरूपगंज टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक में घुसीं दो ट्रेलर गाड़ियां*

Next Post

घर में खड़ी-बाइक में अचानक धमाके के साथ लगी आगः चारपाई पर सो रहे दो मासूम बाल-बाल बचे, मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page