PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार को ही टिकट देकर मैदान में उतारा जाएगा – मेवाडा,विधानसभा प्रभारी ने सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की ली बैठक
तखतगढ 11 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) आगामी नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विभिन्न वार्डों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद की अध्यक्षता एवं विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा के सानिध्य में जाखामाता मंदिर एवं श्रीराम मंदिर पुराना पाली बस स्टैंड पर संपन्न हुई।
विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद ने आगामी नगरपालिका चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी देते हुए नगर के सभी वार्डों में वार्ड एवं बूथ कमेटियां बनाने के निर्देश दिए। विधायक प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा ने कहा कि इस बार सिर्फ बिकाऊ को किसी भी हालत में टिकट नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस के निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने कहा कि इस चुनाव में हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है।
कांग्रेस प्रत्याशियों को हर संभव पार्टी की तरफ से सहयोग किया जाएगा। बैठक को एडवोकेट हर्षद देवड़ा, ज्योति बा फूले ब्रिगेड वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश परिहार, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, सेवादल जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष नेपालसिंह पावा, एनयूएसआई जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, निवर्तमान पार्षद भरत बोराणा, मेहबूब कायमखानी, रूपाराम मीणा एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार ने संबोधित किया। आज की बैठकों में वार्ड संख्या 1 से 16 एवं वार्ड संख्या 31 से 35 तक कुल 21 वार्डों के प्रभारी, अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष करणसिंह मेड़तिया, महासचिव जाफर सिलावट, नगर संगठन महासचिव संतोकसिंह सोलंकी, महासचिव बरकते अली, जिला मीडिया प्रभारी कैलाश गोयल, वार्ड प्रभारी एवं वार्ड अध्यक्ष भरत बोराणा, लखन मीणा, अनुराग मीणा, जगदीश कुमार, छोटू खां, महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, सरदार खां, खूबचंद खत्री, जोपसिंह परमार, गोविन्द राठौड़, कांतिलाल परिहार, फकीर भोहम्मद, प्रकाश परिहार,मंशाराम मेघवाल,भरत परिहारिया, जगदीश राजगुरु, हेमंत देवासी, चम्पालाल मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठकों का संचालन जिला महासचिव जाफर सिलावट ने किया। अंत में नगर संगठन महासचिव संतोकसिंह सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त कर बैठक समाप्ति की घोषणा की।



