PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। जिला अध्यक्ष जयंती लाल मारू के नेतृत्व में मंगलवार को जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय सुनिश्चित करने, मामले में प्रभावी और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई करने तथा वास्तविक दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई।
इस अवसर पर रजनी मेघवाल, गोमा राम सरगरा, जसा राम मेघवाल, भगवती देवी, तेजा राम वाघेला, पिण्डवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चंद्र परमार, गोविंद कुमार भाटी, सुमित कलावंत, प्रमोद कुमार, प्रकाश, हरिओम, गणेश वाघेला, वेला रामजी, राजेश धवलेशा, मोहित कुमार, कांति लाल खत्री, नरेश जोगसन, जितेंद्र परमार और दिलीप मारू सहित कई पदाधिकारी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

