PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
सुमेरपुर-सुमेरपुर | सीएलजी फार्मेसी कॉलेज में शुक्रवार को मेरा युवा भारत अभियान के तहत नशा मुक्त युवा-विकसित भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। संस्थान के चेयरमैन डॉ. सी. एल. गहलोत ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। शिक्षा अपनाएं। संस्कार अपनाएं। सकारात्मक सोच रखें। इससे विकसित भारत का लक्ष्य जल्दी हासिल हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद नशामुक्त रहने की अपील की। समाज में भी जागरूकता फैलाने को कहा।
कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई।
युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीएलजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर मौजूद रहे। संकाय सदस्य, सभी फार्मेसी कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हुए


