PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शुक्रवार को सुमेरपुर के 35 वार्डो मे दावेदारों की सूची होगी तैयार
तखतगढ 20 (खीमाराम मेवाडा) नगर कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर की आगामी नगरपालिका चुनाव में सभी 35 वार्डों में दावेदारों की सूची बनाने हेतु आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्रीराम भवन, पुराना पाली बस स्टैंड पर बैठक आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बैठक में उपस्थित होकर लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने बताया कि प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नियुक्त प्रभारियों के सानिध्य में बैठक की जाएगी।संगठन महासचिव संतोकसिंह सोलंकी ने बताया कि बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सभी वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड प्रभारी की उपस्थिति में सभी वार्डों से इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र लिए जाएंगे।

