PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली- सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र में हाईवे पर नेतरा के पास गुरुवार रात को मुम्बई से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 यात्री, ड्राइवर, कंडक्टर घायल हो गए। जिन्हें सुमेरपुर हॉस्पिटल लाया गया। गंभीर घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया।
सुमेरपुर डीएसपी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि यात्री बस ट्रोले की दुर्घटना हुई है। तुरंत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुचे ओर घायलों को चिकित्सालय भिजवाया ओर उपचार शुरू करवाया।
ट्रोला रोड क्रॉसकर रॉग साइड में जाकर आ रही ट्रेवल्स बस से टकरा गया। हादसे में बस ड्राइवर, खलासी के चोटें आई एवं बस में बैठी 14 सवारी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सुमेरपुर हॉस्पिटल ले गए। जहां से तीन जनों को पाली रेफर किया गया। जिनमें से दो जनों को जोधपुर रेफर किया गया।


