• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

विवाहिता के अपहरण मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार,बाट निवासी ने दी थी रिपोर्ट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मंडार-थाना पुलिस ने विवाहिता के अपहरण के मामले में कार्रवाई की। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया 17 मई को बांट निवासी रमेश कुमार पुत्र पुनाराम चौधरी ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि वह पत्नी वर्षा कुमारी और बहन के साथ ईको वाहन से डीसा से गांव लौट रहे थे। बांटसरहद के पास पीछे से आए आरोपियों ने गाड़ी को टक्कर मारी। गाड़ी रुक गई। पीड़ित परिवार जान बचाकर एक घर में छिपा। आरोपी वहां पहुंच गए। लाठी-डंडों से हमला किया। हमले के दौरान रमेश कुमार की पत्नी वर्षा कुमारी का अपहरण कर लिया। आरोपी वाहन में फरार हो गए।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया व जांच शुरू की। एएसआई मोहनलाल विश्नोई ने कार्रवाई की। अपहरणकर्ताओं पर दबावबनाया। महिला और परिजन थाने पहुंचे। महिला के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए। इसके बाद पुलिस ने पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोहब्बतपुरा खेड़ा निवासी डूंगराराम चौधरी, नरेश चौधरी, दला चौधरी, बापला निवासी हाजा चौधरी, सुरेश चौधरी को पकड़ा। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Previous Post

नाडोल में करंट से डिस्कॉम एफ आर टी कर्मचारी की हुई मौत

Next Post

सुमेरपुर मे बस ट्रेलर में टक्करः 14 यात्री घायल, ट्रेलर डिवाइडर क्रॉसकर दूसरी लेन में जाने से हुआ हादसा

Next Post
सुमेरपुर मे बस ट्रेलर में टक्करः 14 यात्री घायल, ट्रेलर डिवाइडर क्रॉसकर दूसरी लेन में जाने से हुआ हादसा

सुमेरपुर मे बस ट्रेलर में टक्करः 14 यात्री घायल, ट्रेलर डिवाइडर क्रॉसकर दूसरी लेन में जाने से हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page