• March 15, 2026

सुमेरपुर-कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं : मेवाडा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं : मेवाडा

तखतगढ 15 मार्च (खीमाराम मेवाड) अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार देशभर में चल रहे ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत सुमेरपुर में भी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सुमेरपुर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय लालजी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हुई।


बैठक में सुमेरपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा तथा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष मोहन हटेंला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान में नाकाम रही है और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा अन्य समस्याओं से परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष मोहन हटेंला ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें तथा अधिक से अधिक नए सदस्यों को कांग्रेस से जोड़ें। बैठक के दौरान दजॅनो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन सदस्यता अभियान से जोड़ा गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर सुमेरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, सेवादल जिला उपाध्यक्ष भूपेश मेवाड़ा, सुमेरपुर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण कुमार मेघवाल, गोविंद राठौड़, युवा नेता मानसिंह, नरेश कुमावत, लालाराम, रमेश मेघवाल, चुन्नीलाल, सोहन चौधरी, रणजीत सरगरा, भीमाराम परमार, बगदाराम वादी सहित सेवादल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुमेरपुर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नंदेश्वर जोशी ने किया।

About The Author

You cannot copy content of this page