• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेड़ा में जनजातीय गर्जना रैली की तैयारी को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
बेड़ा में जनजातीय गर्जना रैली की तैयारी को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

गिरीश व्यास

बेड़ा ग्राम में जनजातीय गर्जना रैली की तैयारी को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच की उपखंड स्तरीय बैठक रविवार को श्रीराम आश्रम बेड़ा में आयोजित की गई।

बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच की बाली उपखंड की बाली, बेड़ा, नाना व उपतहसील इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 24 मई को जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय हुंकार रैली में भाग लेने की विस्तृत योजना बनाई गई। इसके तहत बाली उपखंड के जनजातीय क्षेत्र को चार भागों में विभाजित कर उनके प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए।

अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागृति और डिलिस्टिंग रैली के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन, नारे, साइकिल रैली, पत्रक वितरण, ग्राम पंचायतों में समितियां बनाना, भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीकरण करवाना तथा रसीदों के माध्यम से धन संग्रह करने की योजना बनाई गई। जनजातीय क्षेत्र के विभाजित समूहों की आगामी बैठकें 20 और 21 मार्च को भीमाना, खेतरली, रामपुरा व कोठार में आयोजित की जाएंगी।

ग्राम पंचायत समूह प्रथम के 11 ग्राम पंचायतों के प्रभारी सखाराम मीणा रेला और भंवरलाल गरासिया को बनाया गया। वहीं ग्राम पंचायत समूह द्वितीय के प्रभारी अरविंद गरासिया व नाथाराम गरासिया को नियुक्त किया गया। इसके अलावा देवाराम भील, भूराराम गरासिया और जयंतीलाल मीणा को भी विभिन्न समूहों का प्रभारी बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संरक्षक अशोकपाल सिंह मीणा ने संविधान के अनुच्छेद 341 और 342 की जानकारी देते हुए कहा कि इन प्रावधानों के तहत जनजाति वर्ग को आरक्षण का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और पहचान बनाए रखते हुए एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।

इस दौरान वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष नाथाराम गरासिया ने 24 मई को दिल्ली में होने वाले जनजातीय सांस्कृतिक समागम व रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Previous Post

बेड़ा में श्री कष्टभंजन हनुमानजी के नाम 17 मार्च को भव्य धार्मिक कार्यक्रमो का होगा आयोजन

Next Post

सुमेरपुर-कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं : मेवाडा

Next Post
सुमेरपुर-कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं : मेवाडा

सुमेरपुर-कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं : मेवाडा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page