• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बांकली में खड़ी कैंपर से टायर चोरी, संदिग्ध दिखे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 10, 2026
in Local
0
बांकली में खड़ी कैंपर से टायर चोरी, संदिग्ध दिखे

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर | बांकली स्थित कबीर गोशाला में खड़ी टाटा कैंपर गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी का मामला सामने आया है। गोशाला अध्यक्ष कालूराम पुत्र पुनाराम घांची ने सुमेरपुर सदर थाने में परिवाद देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

गोशाला की कैंपर गाड़ी 8 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे गोशाला में खड़ी थी। कुछ समय बाद गाड़ी के पास जाकर देखा गया। उसमें लगा स्पेयर टायर गायब था। गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से स्पेयर टायर निकालकर ले जाते नजर आए। दोनों बाइक पर सवार होकर रवाना हो गए। गोशाला अध्यक्ष ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

बीजापुर-अरावली की पर्वत श्रृंखला के प्राकृतिक रूप में विराजमान नगरेश्वर महादेव के दर्शन मे उमड़ा जनसैलाब

Next Post

शिवगंज-सो रहे युवक की गर्दन पर करैत सांप ने काटा

Next Post
शिवगंज-सो रहे युवक की गर्दन पर करैत सांप ने काटा

शिवगंज-सो रहे युवक की गर्दन पर करैत सांप ने काटा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page