• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0
सुमेरपुर-जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

विभिन्न बांधों एवं कैनाल मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- परिहार

जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने विकास कार्यों का  निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

तखतगढ 7 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर पंचायत समिति के अधिन मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत चाणोद बांध, देवतरा एवं बांकली बांध तथा कैनाल के  प्रगतिरत मरम्मत कार्यो का जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष परिहार ने दो दिवसीय दौरा कर निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित संवेदकों को मरम्मत कार्य आगामी मानसून से पूर्व उच्च गुणवत्ता के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहां की मरम्मत कार्य  किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार बताया गया कि मनीष परिहार अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता जवाई बांध पाली द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 एवं 2025-26 के प्रगतिरत कार्यो का दो दिवसीय सघन दौरा कर निरीक्षण किया गया। मुख्य अभियंता ने  चाणौद बांध पर 5 अप्रैल को आयोजित शिलान्यास समारोह में शिरकत करने के तुरंत बाद कार्य का निरीक्षण किया इसमें शितोला एनीकट देवतरा के मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर बांकली बांध एव केनाल सिस्टम का निरीक्षण कर प्रगतिरत कार्य प्रगति को बढाने,के साथ साथ कार्य को आगामी मानसून के मध्यनजर शीघ्र पूर्ण करने और कार्य को निर्धारित मानको सहित उच्च गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करवाये जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने संबंधित संवेदकों को किसी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाने के निर्देश दिये है।निरीक्षण के दौरान विभाग के राज भंवरायत अधिशाषी अभियन्ता, अक्षय कुमार कुमावत सहायक अभियन्ता व सम्बन्धित कनिष्ठ अभियन्ता मौके पर उपस्थित रहे।

खालिया निमार्ण प्रक्रियाधीन

विभाग के सहायक अभियंता अक्षय कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत कमांड क्षेत्र में किसानो के खेतो तक खालियो का पक्का निर्माण के लिए 20 करोड रुपए स्वीकृत होने के बाद मामला प्रक्रियाधीन चल रहा है। जल्द ही खालियों के पक्का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा

Previous Post

पाली-आज सिद्ध बालाजी मंदिर में 51 किलो दही व चावल का भोग

Next Post

विधूत कार्मिकों ने निजीकरण के विरोध में दिया ज्ञापन

Next Post
विधूत कार्मिकों ने निजीकरण के विरोध में दिया ज्ञापन

विधूत कार्मिकों ने निजीकरण के विरोध में दिया ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page