• April 7, 2026

पाली-आज सिद्ध बालाजी मंदिर में 51 किलो दही व चावल का भोग

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली/रामदेव रोड स्थित श्री सिद्ध बालाजी मंदिर में मंगलवार को बालाजी महाराज को 51 किलो दही-चावल का प्रसाद भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी गणपतदास केशरदास महाराज ने बताया कि प्रसाद के लाभार्थी यजमान द्रौपदी देवी, अजय, आयुष, वैभव अग्रवाल के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे महिला सत्संग आयोजित होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे महाआरती की जाएगी। महाआरती के बाद बालाजी नवयुवक मंडल की ओर से हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में पुकजी हलवाई, योगेश पंडित, प्रकाश सोनी, पंकज आडवाणी, लकी जैन, भरत गौड़, रविंद्र चौहान, मुकेश सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page