
PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर-सुमेरपुर | मेघवाल समाज बाल तपस्विनी अणसी बाई का 100वां जन्मदिवस शनिवार को मनाया। नगर के नदी ढलान नीलकंठ पहाड़ी स्थित रामदेव मंदिर परिसर स्थित अणसी बाई मंदिर पर समाजबंधुओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेघवाल जाति सेवा संस्था कुंडाल परगना अध्यक्ष मोहनलाल परिहार पुराड़ा ने बताया कि अणसी बाई ने बचपन से ही अपने जीवन को भक्ति में समर्पित कर वैराग्य जीवन धारण किया। अणसी बाई का 100वां जन्मदिवस शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया। वहीं, अणसी बाई का जन्मोत्सव मनाने बाईसा की जन्मस्थली तपोभूमि नाडोल में भी बड़ी संख्या में समाजबंधु पहुंचे। इस मौके पर संस्थान सचिव मुकेश भटनागर, कोषाध्यक्ष भूराराम, वरिष्ठ अन्नाराम दहिया, पुजारी मेहरदास, राजाराम दादालियन पुराड़ा, अचलाराम फौजी बलूपुरा, सोहन लाल जाखोड़ा आदि मौजूद रहे।


