• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:जोधपुर से अहमदाबाद जा रहा था, सिर में गंभीर चोट लगने से तोड़ा दम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 22, 2026
in Local
0
सरुपगंज- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:जोधपुर से अहमदाबाद जा रहा था, सिर में गंभीर चोट लगने से तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-जोधपुर से अहमदाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर जोधपुर निवासी हेमंत सेन की मौत हो गई। स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल और फिर सिरोही जिला मुख्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।ट्रेन से गिरने पर गंभीर रूप से हुए घायल

जानकारी के अनुसार, जोधपुर निवासी हेमंत सेन शनिवार दोपहर एक्सप्रेस ट्रेन से अहमदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के पास वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर किया रेफर

घटना की सूचना मिलने पर स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हेमंत को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत और सिर में लगी चोट को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सिरोही जिला मुख्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान मौत, परिजनों को दी सूचना

ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीनियर डॉक्टर्स को भी बुलाया। चिकित्सकों की टीम ने इलाज किया, लेकिन इलाज के दौरान हेमंत सेन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस को हेमंत के पास से मोबाइल फोन और कुछ कागजात मिले हैं। इनके आधार पर उनकी पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के सिरोही पहुंचने केबाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Previous Post

सुमेरपूर-न जान न कोई पहचान घांची ने मानवता मिशाल की पेश,बिमार विवाहिता के परिजनो को फोन पर बात करते सुन तुरंत दे दिया ब्लड

Next Post

जालोर-कार से भिड़ंत के बाद बाइक में ब्लास्ट, 2 की मौत: एक के पैर के चीथड़े सड़क पर बिखरे; दोनों जालोर जा रहे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page