• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-कार से भिड़ंत के बाद बाइक में ब्लास्ट, 2 की मौत: एक के पैर के चीथड़े सड़क पर बिखरे; दोनों जालोर जा रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 22, 2026
in Local
0
जालोर-कार से भिड़ंत के बाद बाइक में ब्लास्ट, 2 की मौत: एक के पैर के चीथड़े सड़क पर बिखरे; दोनों जालोर जा रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में स्विफ्ट कार और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में लग गई और जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि एक बाइक सवार का पैर उखड़ गया और उसके चीथड़े बिखर गए।

बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा बिशनगढ़ थाना इलाके में नरसाणा पुलिया के पास शनिवार शाम करीब 6:30 हुआ।शेरगढ़ से बाइक पर आ रहे थे जालोर

थाना अधिकारी पन्नालाल ने बताया- शम्भू राम (44) निवासी साकड़ा (जैसलमेर) और जगदीश उर्फ जगाराम (45) पुत्र घेवरराम नाई निवासी नाइयों की ढाणी, चाबा, शेरगढ़ (जोधपुर) दोनों बाइक पर शेरगढ़ से जालोर आ रहे थे। रास्ते में बिशनगढ़ थाना इलाके में नरसाणा पुलिया के पास बाइक की कार से भिड़ंत हो गई।

हादसे में शम्भू राम का पैर उखड़ गया और उसके चीथड़े बिखर गए। शंभू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जालोर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शम्भू राम का जालोर के भगली प्याऊ इलाके और जगदीश का तासखाना बावड़ी इलाके में सैलून है।

Previous Post

सरुपगंज- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:जोधपुर से अहमदाबाद जा रहा था, सिर में गंभीर चोट लगने से तोड़ा दम

Next Post

तखतगढ के वार्ड 8,9,10 मे पानी के लिए मचा हाय तोबा

Next Post
तखतगढ के वार्ड 8,9,10 मे पानी के लिए मचा हाय तोबा

तखतगढ के वार्ड 8,9,10 मे पानी के लिए मचा हाय तोबा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page