• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौतः शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों को सूचना दी गई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 29, 2026
in Local
0
सरुपगंज-मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौतः शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों को सूचना दी गई

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के पास डीएफसीसी लाइन पर रविवार को एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्वरूपगंज पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के शव की सूचना मिली थी। स्वरूपगंज थाने से एएसआई मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को एंबुलेंस की सहायता से स्वरूपगंज सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

पुलिस की पहचान प्रक्रिया के दौरान मृतक की शिनाख्त वालोरिया के भमरिया फली निवासी धर्माराम पुत्र कानाराम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों की तलाश कर उन्हें अस्पताल बुलाया।

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया। स्वरूपगंज पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था।

Previous Post

शिवगंज-देवली ग्राम में पति पत्नी पर हमला, एक की हालत गंभीर, पड़ोसी ने रास्ता रोककर की मारपीट

Next Post

संस्थाप्रधान अपने नेतृत्व व कौशल से शिक्षा में उच्च आयाम स्थापित करें: विधायक चौधरी

Next Post
संस्थाप्रधान अपने नेतृत्व व कौशल से शिक्षा में उच्च आयाम स्थापित करें: विधायक चौधरी

संस्थाप्रधान अपने नेतृत्व व कौशल से शिक्षा में उच्च आयाम स्थापित करें: विधायक चौधरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page