• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

संस्थाप्रधान अपने नेतृत्व व कौशल से शिक्षा में उच्च आयाम स्थापित करें: विधायक चौधरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 29, 2026
in Local
0
संस्थाप्रधान अपने नेतृत्व व कौशल से शिक्षा में उच्च आयाम स्थापित करें: विधायक चौधरी

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

संस्थाप्रधान अपने नेतृत्व व कौशल से शिक्षा में उच्च आयाम स्थापित करें: विधायक चौधरी


मारवाड जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने संस्थाप्रधानों से शिक्षा में गुणात्मक उन्नयन के साथ शिक्षा में उच्च आयाम स्थापित करनें का आह्वान किया है। वे राउमावि भादरलाउ में रानी ब्लॉक के प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय सत्रांत वाक्‌पीठ में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थें। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेरसिंह सोनिगरा ने कहा की विद्यालय प्रशासन में संस्थाप्रधान का आदर्श व्यक्तिव होना महत्वपूर्ण है। उन्होनें शिक्षक समुदाय से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने का आ‌ह्वान किया। सोनिगरा में शिक्षक को समाज का प्रेरणा स्रोत बताया जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित ने नए सत्र में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को प्रभावी बनाने एवं नामांकन वृद्धि हेतु नवाचार अपनानें पर बल दिया।

उन्होनें रानी ब्लॉक में माध्यमिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहने पर बधाई दी। वाक्पीठ सत्र में आशुतोष शर्मा प्रधानाचार्य इटन्दरा मेडतियान् ने विद्यालय में सहशैक्षिक गतिविधियों का प्रभावी संचालन, मिश्रीलाल प्रधानाचार्य इन्दरवाडा ने बालिका प्रोत्साहन योजनाए, महावीरसिंह सोनिगरा प्रधानाचार्य विंगरला ने पर्यावरण संरक्षण, जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित, प्रधानाचार्य देवली पाबूजी ने स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम, मांगीलाल सोनल,प्रधानाचार्य चांचोडी ने विद्यालय प्रबंधन, दलपतसिंह राजपुरोहित ने गुड गवर्नेन्स इन स्कूल एवं डॉ. गंगाधर पाठक प्रधानाचार्य राउमावि भादरलाउ ने विभागीय जांच विषय पर अपनी सारगर्भित वार्ताएं प्रस्तुत की।

सीबीईओं कार्यालय के आर.पी. ताज मोहम्मद पठान ने एबीपी ब्लॉक एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। वाकपीठ के सयोजक डॉ. गंगाधर पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया एवं वाकपीठ का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जीवाराम चौधरी, छतरसिंह, किशोरसिंह राजपुरोहित, मांगीलाल सिरवी, शिक्षक हिम्मतसिंह भाटी, लोकेश कुमार, गोपाल सिंह, हजारीलाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

सरुपगंज-मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौतः शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों को सूचना दी गई

Next Post

फालना कॉलेज के राजपूत मित्र मंडल का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Next Post
फालना कॉलेज के राजपूत मित्र मंडल का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

फालना कॉलेज के राजपूत मित्र मंडल का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page