• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-चेतना होटल के पास लूट की घटना का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/जगे सिंह देवड़ा

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए लूट की घटना का पर्दाफाश कर अज्ञात मुलजिमान को ज्ञात कर अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में  ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय टीम द्वारा अपराध संख्या 153 दिनांक 07.06.2026 धारा 309 (6) 332 (ख)/3(5) बीएनएस में अज्ञात मुलजिमानों द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति के खेत में सोते हुए के कान तोडकर मुरकी ले जाने जैसी गम्भीर घटना होने से घटनास्थल व आसपास में अज्ञात मुलजिमानों के पद चिन्ह व आने-जाने के रास्ते का बारिकी से निरीक्षण किया। मुखबीरान स्त्रोत के आधार पर संदिग्ध रमेश कुमार, कपुता व जोगेश कुमार उर्फ योगेश कुमार को दस्तयाब कर पुछताछ की तो अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मुलजिमानों द्वारा लूटी गई मुरकी की बरामदगी की जा रही है।

घटना विवरणः प्रार्थी ने प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 07.06.2026 को दोपहर 11.00 बजे मैं मेरे खेत चेतना होटल के पास में कृषि कार्य कर खेत में खाट लगाकर सो रहा था तभी दो अज्ञात लडके कुल्हाडी लेकर आये और एक लडके ने मेरे पैर पकडे और दुसरा लडका मेरे सिर पर कुल्हाडी लेकर खडा था उसने मेरे कान में सोने की मुरकी कान तोड कर निकाल ली मैने बीच बचाव करने कि कोशिश की तो उन्होनें ने मेरे उपर कुल्हाडी से वार किया जिससे गंभीर चोट आई है और अप्रार्थी मेरे साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गये है वगैरा रिपोर्ट पर अपराध संख्या 153 दिनांक 07.06.2026 धारा 309 (6) 332 (ख)/3(5) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. रमेश कुमार पुत्र दलाजी जाति गमती भील उम्र 20 साल पेशा मजदूरी निवासी मोरा फली भाटनी फली ओर पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही हाल होटल जय बाबा रामदेव कोजरा गेट के सामने कोजरा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
02 कपुता पुत्र सादाराम जाति गमेती भील उम्र 20 साल पेश मजदूरी निवासी भमरिया फली पानिया पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही
03 जोगेश कुमार उर्फ योगेश कुमार पुत्र रमेश कुमार जाति राणा भील उम्र 22 साल पेशा मजदूरी निवासी भद्राणी माता का रास्ता डुडसी बागरा पुलिस थाना बागरा जिला जालौर हाल निवासी प्रेमनगर गांधीनगर पुलिस थाना आबूरोड शहर जिला सिरोही

पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश निपु. थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज।
2.भवानीसिंह सउनि मय टीम डीसीआरबी सिरोही।
3 विरेन्द्रसिह सउनि, पुलिस थाना सरूपगंज ।
4 रामनाथ सउनि, पुलिस थाना सरूपगंज।
5 शंकरलाल हैड कानि. 374, पुलिस थाना सरूपगंज।
6. बाबुलाल कानि . 410, पुलिस थाना सरूपगंज। (विशेष भूमिका)
7.  दिनेशकुमार कानि. 807, पुलिस थाना सरूपगंज। (विशेष भूमिका)
४. ईश्वरलाल कानि. 310, पुलिस थाना सरूपगंज।
9. गोपीलाल कानि. 365, पुलिस थाना सरूपगंज।
10 ओमप्रकाश कानि. 292, पुलिस थाना सरूपगंज।
11 परमेश्वर लाल कानि. 755, पुलिस थाना सरूपगंज।
12.राजेश कुमार कानि. 1022, पुलिस थाना सरूपगंज।
13. निलेश कुमार कानि. 246, पुलिस थाना सरूपगंज।
14.  देवीलाल कानि. 901, पुलिस थाना सरूपगंज।

Previous Post

सिरोही- एयरलाईन होटल के बाहर मारपीट करने वाले राजवीर सिंह सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Next Post

रोहिडा- अवैध बियर,अग्रेजी देशी शराब के 70 कार्टन जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post

रोहिडा- अवैध बियर,अग्रेजी देशी शराब के 70 कार्टन जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page