PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/जगे सिंह देवड़ा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में कैलाशदान नि.पु, थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एयरलाईन होटल के बाहर मारपीट करनी की घटना में वांछित चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।
प्रकरण विवरणः-प्रार्थी द्वारा थाना पर रिपोर्ट पेश कि गई की मैं व मेरे भाई एयरलाईन होटल पर थे तभी अभियुक्त राजवीरसिंह जिसकी गोयली चौराहा पर शराब की दुकान है अपनी स्कार्पियों गाडी लेकर आया व मेरे भाई को बाहर बुलाकर राजवीरसिंह व उसके साथ आये तीन अन्य ने मेरे भाईयों के साथ मारपीट की व बीच बचाव हेतु मैं गया तो मेरे साथ भी मारपीट की। मेरे भाई परेश के गले में पहनी हुयी दो सोने की चैन जिसमें लॉकेट लगा हुआ था जो करीब 04 तोले की थी को भी लुटकर लेकर गये। मैं व होटल स्टॉफ समय पर नहीं आते तो उक्त लोग मेरे भाइयों को जान से मार देते। उक्त राजवीरसिंह के साथ मनोहरसिंह निवासी गिरवर, बंटी सिंह निवासी अणगौर, रघुवीरसिंह निवासी वेरापुरा उक्त सभी लोगों ने जान से मारने की नियत से लूट करते हये मारपीट की जिसे मेरे भाई के प्राणघातक चोट आई, उक्त दोनों भाई अभी राजकीय चिकित्सालय में ईलाजरत है। उक्त लोगों ने जाते जाते धमकी देकर गये थे कि अब तुम्हारी हत्या होगी। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 105 दिनांक 02.06.2026 धारा 126 (2), 115 (2), 109,308(5), 3(5) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।प्रकरण में मुलजिमानों की पतारसी तकनीकी आधार पर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करते हुए वांछित अभियुक्तो की दस्तयाबी हेतु टीमों का गठन कर 04 अभियुक्तों को गिरफतारी किया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणः-
1. राजेन्द्रसिंह उर्फ राजवीरसिंह पुत्र धनसिंह जाति राजपूत उम्र 34 साल निवासी दांतल पुलिस थाना फलसुण्ड जिला जैसलमेर हाल नेहरूनगर सिरोही।
2. हरभजन सिंह उर्फ बन्टी पुत्र नरेन्द्रसिंह जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी अणगौर पुलिस थाना सिरोही सदर हाल पैलेस रोड सिरोही पुलिस थाना कोतवाली सिरोही जिला सिरोही।
3. रघुवीरसिंह पुत्र दीपसिंह जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी वेरापुरा पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही।
4. मनोहरसिंह पुत्र नारायणसिंह जाति राजपूत उम्र 29 साल निवासी गिरवर पुलिस थाना गुडा एन्दला जिला पाली हाल आदर्शनगर सिरोही पुलिस थाना कोतवाली सिरोही जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. जितेन्द्रसिंह उनिपु पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
2. रमेश कुमार कानि. 210, पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
3. राजेन्द्रसिंह कानि. 526, पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
4. महावीरसिंह कानि. 702, पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
5. कपिलदेव कानि. 396, पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।


