• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजत सिटी-30 लाख मूल्य के साबुन से भरे ट्रक को ड्राईवर द्वारा माल सहित खुर्दबुर्द करने का आरोपी गिरफ्तार,, बाली के बीजापुर निवासी मनाराम देवासी का था ट्रक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0
सोजत सिटी-30 लाख मूल्य के साबुन से भरे ट्रक को ड्राईवर द्वारा माल सहित खुर्दबुर्द करने का आरोपी गिरफ्तार,, बाली के बीजापुर निवासी मनाराम देवासी का था ट्रक

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशन में जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में दिनांक 30.04.2026 को भुज (गुजरात) से 30 लाख मूल्य के डायना साबुन के कुल 1459 कार्टून भरकर जयपुर जा रहे ट्रक को ट्रक ड्राईवर द्वारा पुलिस थाना सोजत सिटी क्षेत्राधिकार सरहद बागावास मे खुदबुर्द करने के संबंध मे दिनांक 04.05.2026 को पुलिस थाना सोजत सिटी पर सूचना प्राप्त हुई ट्रक ड्राईवर द्वारा बडी मात्रा मे साबुन से भरे ट्रक को खुर्दबुर्द करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए उक्त घटनाकम को अतिशीघ्र सरसब्ज करने हेतु में देवेन्द्र सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर घटनाक्रम के खुलासे के सार्थक प्रयास प्रारम्भ किये गये ।

गठित टीम द्वारा ट्रक के भुज (गुजरात) से जयपुर जाने के रूट पर महत्वपूर्ण स्थानो के सीसीटीवी फुटेज देखे जाकर सटीक घटनास्थल को चिन्हित किया जाकर तकनीकी पहलुओ का गहनता से अवलोकन किया गया तो खुर्दबुर्द किये गये साबुन को दूसरे ट्रक मे कासिंग करना व असल ट्रक को नेशनल हाईवे 48 पर पाटन, जिला अजमेर मे ड्राईवर द्वारा लावारिस अवस्था मे खडे करने संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य प्राप्त हुए जिस पर टीम द्वारा कडी मेहनत व लग्न से कार्य कर कड़ी से कडी जोडते हुए कासिंग मे प्रयुक्त ट्रक को मय ड्राईवर के पालनपुर (गुजरात) से दस्तयाब कर ट्रक ड्राईवर मुमताज अली से तकनीकी आधार पर गहनतापूर्वक पुछताछ की गई तो ड्राईवर द्वारा प्रकरण का माल मशरूका डायना साबुन के 1459 कार्टून को खुर्दबुर्द करने के घटनाक्रम में शामिल मुल्जिमान 1. सलीम खान निवासी पाली (ड्राईवर) व अन्य के कहने पर स्वयं के ट्रक मे क्रासिंग करना स्वीकार करने पर प्रकरण संख्या 156 दिनांक 04.05.2026 धारा 316(3) बीएनएस 2023 पुलिस थाना सोजत सिटी में गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्त की निशादेही से प्रकरण का माल मशरूका डायना साबुन के 1115 कार्टून को नाहर खानसर जालोडा जिला जैसलमेर से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त से प्रकरण के शेष माल मसरूका व घटना मे शामिल अन्य अभि.गणो के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

घटना :- दिनांक 04.05.2026 को परिवादी ल मनाराम देवासी पुत्र प्रभुराम जाति देवासी उम्र 31 साल निवासी राता महावीरजी रोड़ देवासियो का बास, बीजापुर पुलिस थाना बाली जिला पाली द्वारा रिपोर्ट इस आशय की पेश की गयी कि मेरे ट्रक का रजि. नम्बर RJ24GA2526 है जिसमें दिनांक 29.04.2026 को मेरा ड्राईवर इण्डस्ट्रीयल कार्गो कार्पोरेशन कम्पनी के मार्फत एंकर कंजूमर प्रोड्क्टस प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी भूज (गुजरात) से 1459 बॉक्स डायना साबुन भरकर जयपुर के लिये रवाना हुआ था जो माल नियत दिनांक 01.05.2026 तक मेरा ड्राईवर माल लेकर जयपुर नही पहुंचा तो मैने दिनांक 01.05.2026 का मेरे ड्राईवर से बातचीत की तो ड्राईवर ने ट्रक लेट होने के कारण दूसरे दिन दिनांक 02.05.2026 तक जयपुर पहुंचना बताया। दिनांक 02.05.2026 को मैने मेरे ड्राईवर को पुनः कॉल किया तो ड्राईवर का मोबाईल फोन स्वीच ऑफ होने पर मैने मेरे स्वयं के स्तर पर मेरे ट्रक का पता किया तो मेरा ट्रक नेशनल हाईवे 48, पाटन अजमेर में तुलसी होटल के सामने लावारिस हालात मे खाली खडा मिला। मेरे ड्राईवर ने मेरे ट्रक में भरे हुए डायना साबुन के कुल 1459 कार्टून जिनका मूल्य करीब 30 लाख रूपये है, को किसी अन्य ट्रक में भरकर खुर्दबुर्द किया है, वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 156 दिनांक 04.05.2026 धारा 316 (3) BNS 2023 पुलिस थाना पुलिस थाना सोजत सिटी में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

गठित टीमः-
01.  घेवरराम उ.नि. पुलिस थाना सोजत सिटी
02 बीजाराम स.उ.नि. पुलिस थाना सोजत सिटी (विशेष भूमिका)
03 महिपाल कानि. 27 पुलिस थाना सोजत सिटी (विशेष भूमिका)
04.बीरमराम कानि. 986 पुलिस थाना सोजत सिटी
05. श्रवणनाथ कानि. 1801 पुलिस थाना सोजत सिटी
06. पंकज कुमार कानि. 1836 पुलिस थाना सोजत सिटी

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
01. मुमताज अली पुत्र मुबारक खान उम्र 39 साल निवासी पीरे खान की ढाणी जेमला आणेचा पुलिस थाना

Previous Post

शिवपुरा पुलिस ने फरार ईनामी अपराधी मीठुलाल व देवीलाल को किया गिरफतार, करमाल तिराया से किया डिटेन

Next Post

पाली जिले में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

Next Post
पाली जिले में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

पाली जिले में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page